उत्तर प्रदेश में अनेक जीव जंतुओं के विशाल जातियां निवास करते हैं यहां पर अनेक राष्ट्रीय उद्यानों के साथ-साथ यहां पर पक्षी अभ्यारण भी काफी अधिक संख्या में है इन पक्षी अभयारण्य में विशाल संख्या में पक्षियों का समूह और इनकी जातियां देखने को मिल जाती हैं आइए दोस्तों जानते हैं उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख पक्षी अभयारण्य के बारे में
शहीद चंद्रशेखर आजाद पंछी अभयारण्य
लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर स्थित उन्नाव में यह पंछी अभ्यारण में पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र है यहां पर लगभग 300 से अधिक प्रजातियां निवास करती हैं परंतु सन 1990 से इनकी संख्या लगातार गिर रही है इसके साथ-साथ यहां पर हिरणों की 3 प्रजातियां भी निवास करती हैं इसके अलावा यहां पर सरीसृप की कई प्रजातियां आपको देखने को मिल जाएगी।
निकटतम रेलवे स्टेशन उन्नाव
ओखला पक्षी अभयारण्य
स्थान नोएडा गौतम बुध नगर
यह अभयारण्य उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे पंछी अभयारण्य में से एक है यहां पर लगभग 400 से अधिक वन्यजीवों की प्रजातियां और लगभग 12 सौ से अधिक प्रवासी पक्षियों का घर है यह स्थान बेहद खूबसूरत है यहां पर आपको प्राकृतिक हरियाली मनोरम घास के मैदान छोटे-छोटे जंगलों नदियों का भी संगम दिखता है। नदियों में आप मछलियों के साथ-साथ सांपों की भी कई प्रजातियां देख सकते हैं।
समन पछी अभयारण्य
स्थान जिला मैनपुरी
गांव समन
5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह विशाल पक्षी अभ्यारण कई प्रकार के पंछियों का दर्शन स्थल है यहां पर लगभग 200 से अधिक स्थानीय पक्षियों के अलावा कई प्रकार के विदेशी प्रवासी पक्षी भी सर्दियों के मौसम में आते हैं यहां पर एक विशाल तालाब है जो इन पक्षियों के निवास का स्थान है इस विशाल परिसर में लगभग 8 गांव भी हैं यह स्थान बेहद खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक हरियाली फैली हुई है।
निकटतम रेलवे स्टेशन मैनपुरी
सोर सरोवर पक्षी अभयारण्य
स्थान आगरा
गांव कीटम
लगभग 8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह विशाल अभयारण्य उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रचलित अभयारण्य में से एक है यहां पर लगभग 1000 प्रकार की जातियां निवास करती हैं बहुत दूर से भी यहां पर प्रवासी पक्षियों का आना जाना लगा रहता है सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य में भालू की एक अच्छी खासी जनसंख्या भी है इसके साथ-साथ यहां पर कई किस्म के अजगर भी देखे जा सकते हैं।
निकटतम रेलवे स्टेशन आगरा
जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य
स्थान बलिया उत्तर प्रदेश
गांव बांसडीह
यह स्थान अत्यंत समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थानों में आता है बाहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरताल के आसपास बसे हुए सुंदर अभयारण्य पर्यटकों को विशेष तौर पर अपनी तरफ आकर्षित करता है या विशाल क्षेत्र लगभग 9 किलोमीटर वर्ग किलोमीटर के विशाल आकार में फैला हुआ है यहां पर लगभग 1000 से ऊपर पक्षियों की संख्या देखी जा सकती है। सर्दियों में तो यह संख्या 2000 के भी पार चली जाती है अगर आप पंछियों को देखने के शौकीन हैं तो एक बार आपको यहां जरूर आना चाहिए।
निकटतम रेलवे स्टेशन बलिया
तो दोस्तों यह रहे उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख पक्षी अभ्यारण हमें उम्मीद है आपको हमारे लेख पसंद आया होगा हमें अपनी राय जरूर दें लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों को शेयर करें
हमारे अन्य लेख
हवाई यात्रा करने सम्बन्धी जरूरी टिप्स
Leave a Reply