
बारा देवी मंदिर, किदवई नगर, कानपुर
बारादेवी मंदिर कानपुर के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यहां पर उपस्थित बारा देवियां भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए जाने जाते हैं। यह तो यहां पर साल के सभी 12 महीने विशेषकर नवरात्रि के दिनों में लाखों भक्तों की अटूट आस्था बारादेवी मंदिर में भीड़ के रूप में दिखाई देती है। बारा देवी का महत्व इतना ज्यादा है कि कानपुर के दक्षिणी इलाकों में लगभग सभी इलाकों को बारा देवी के नाम से ही रखा गया है बर्रा 1 से लेकर बर्रा 9 तक बिनगवा बारासिरोही आदि। तो आइए जानते हैं बारा देवी मंदिर के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां
बारादेवी मंदिर कानपुर का इतिहास
बारादेवी मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन है। परंतु यह मंदिर कब बना?, इसकी पूर्ण रूप से जानकारी किसी को भी नहीं है। परंतु यहां के पुजारी के अनुसार यहां पर अपने पिता के डर से 12 बहने घर से भाग कर यहां पर पत्थर बन गई थी। जिनको 12 देवी के नाम से जाना गया। बाद में इनके पिता भी देवियों के श्राप के कारण पत्थर बन गए। तब से यह 12 बहने 12 देवी के नाम से मशहूर हो गई। बारादेवी मंदिर कानपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्तों के अनुसार इस मंदिर में जो भी अपनी मन्नत लेकर आता है और माता को चुनरी चढ़ाता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

बारा देवी मां को रिझाने के लिए श्रद्धालु करते हैं खतरनाक करतब
जी हां यहां स्थित बारादेवी मंदिर में मां को रिझाने और अपनी मनोकामना पूर्ण होने के पश्चात यहां के श्रद्धालु अजब गजब खतरनाक करतब करते हुए दिखते हैं। कोई भक्त अपने सीने पर सुईया चुभा कर दर्शन के लिए आता है तो कोई वक्त मुंह से आग निकालते हुए माता के मंदिर में पहुंचता है। श्रद्धालुओं की किए जाने वाले करतब पूरे कानपुर में कौतूहल का विषय बने रहते हैं।
हमारे अन्य लेख
कानपुर में स्थित मां तपेश्वरी देवी मंदिर जिनके दर्शन मात्र से निसंतान भी संतान प्राप्त करते हैं
आनन्देश्वर मन्दिर परमट जहां भक्तो की मुरादें भगवान शिव स्वयं पूरी करते हैं
कानपुर के पनकी में स्थित पनकी हनुमान मंदिर जहां हनुमान जी सभी भक्तों की मुरादे पूरी करते हैं
भारत में गर्मियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहें
बारादेवी मंदिर में लगने वाला नवरात्र का मेला
नवरात्रि के महीने में 12 देवी मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या हो जाती है कि यहां के प्रशासन को संभालने में बहुत मुश्किल है आ जाते हैं। बारादेवी मंदिर को नवरात्र के महीने में विशेष तौर पर सजाया जाता है। यहां पर भक्तों की भीड़ लाखों की संख्या में होती है। यहां का लगने वाला भव्य मेला भी काफी विशाल होता है। भक्त बरह देवी के सामने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं।

बारादेवी मंदिर में होने वाली आरती
बारादेवी मंदिर में आरती का समय प्रातः 7:00 और शाम 6:00 बजे निर्धारित किया गया है।
बारादेवी मंदिर खुलने का समय
बारादेवी मंदिर खुलने का समय प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक है।

बारादेवी मंदिर कैसे पहुंचे?
बारादेवी मंदिर पहुंचने के लिए आप कानपुर के किसी भी कोने से टैक्सी टेंपो या प्राइवेट कैप के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं। बारा देवी का मंदिर किदवई नगर में स्थित है। किदवई नगर से Kanpur Central की कुल दूरी 8 किलोमीटर की है। इसके अलावा आप विजयनगर से गोविंद नगर होते हुए किदवई नगर जा सकते हैं।
तो दोस्तों या रही बारादेवी मंदिर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। हमारा ये लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले। कानपुर और भारत में प्रमुख पर्यटन केंद्रों के बारे में जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप फ्लाइट टिकट और होटल्स की बुकिंग के लिए भी हमारी वेबसाइट का प्रयोग कर सकते हैं जहां पर आपको बड़ी-बड़ी वेबसाइट्स की बिग डिस्काउंट हमारी वेबसाइट के माध्यम से मिल जाएगा।
बारादेवी मंदिर आरती का समय क्या हैं ?
बारादेवी मन्दिर में आरती का समय प्रातः 7 बजे और साय 6 बजे का हैं।
बारादेवी मंदिर खुलने का समय क्या हैं?
मंदिर खुलने का समय प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक है।
Leave a Reply