क्या आप जानते हैं भारत की सबसे डरावनी जगह कौन सी है। भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जो वाकई में आपको हैरान कर देंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की टॉप 5 सबसे भूतिया जगहों के बारे में।
दुनिया में उपस्थित अन्य जीवों से अलग मानव ही एक ऐसा प्राणी है जिसको हमेशा से रहस्यों के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है। दुनिया में कई ऐसे रहस्य थे जिन्होंने हमेशा मानव के मन को मोहित किया। इसलिए मनुष्य इन रहस्यों और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है।
भारत ऐसा देश है जो बहुत सारे महलों और उनके राजाओं उनके खजाने और उनकी चाबियों के रहस्य पर कई तरह की कहानियों से भरपूर है। भारत में कई जगह ऐसी भी है जहां पर कई दर्दनाक मौतें हुईं। जिसके बाद इन जगहों को भूतिया बताए जाने लगा है। यही कारण है कि भारत में स्थित कई इमारते किले खंडर घाटियां अपने भूतिया किस्सों की वजह से आज अंजान पड़ी हुई हैं।
अगर आप भी इन रहस्यों और भूतिया कहानियों के बारे में दिलचस्पी रखते हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस लेख में हम आपको भारत की पांच सबसे डरावनी और भूतिया जगहों के बारे में बताने वाले है।
तो चलिए शुरूकरते हैं |
1)भानगढ़ का किला राजस्थान
राजस्थान के शहर भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस जगह के बारे में सोचकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। भानगढ़ के किले को भारत में सबसे प्रेत बाधित स्थानों में से एक बताया जाता है भानगढ़ एक जंगल के पास स्थित एक ऐसी जगह है जो अपने भूतिया किस्सों की वजह से भारत से ज्यादा फेमस है। इस जगह पर किसी भी पर्यटक को रात के समय जाने की अनुमति नहीं मिलती है। बताया जाता कि इस किले में सूर्यास्त के बाद जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
भानगढ़ के किले की कहानी
कहा जाता है कि यहां के एक जादूगर को इस इलाके की स्थानीय राजकुमारी से प्रेम हो गया था और उसने उस राजकुमारी को अपने वश में करने के लिए काले जादू की मदद ली थी लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई जिसके बाद उस राजकुमारी ने उस जादूगर को मरवा दिया। मरते मरते वो जादूगर किले को श्राप दे गया कि ये नष्ट हो जाए। बाद में यह किला खंडर बन गया और भूतिया जगहों की सूची में शामिल हो गया।
2)कुलधरा गांव राजस्थान
भारत के सबसे निर्जन और भूतिया गांव में से एक हैं| जिसे 18 सौ के दशक से छोड़ दिया गया है। ऐसा बताया जाता है कि यह ग्रमीणों का एक अभिशाप है जो सात शताब्दियों तक वहां रहने के बाद रातों रात वहां से गायब हो गया था। यह गांव पूरी तरह से खंडर बन चुका है। कुलधरा गांव बारह सौ एकड़ में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा स्थापित किया गया था। यह जगह व्यापार कौंसल और किसी ज्ञान के लिए जानी जाती थी लेकिन बताया जाता है कि अठारह सौ पच्चीस में एक रात कुलधरा और आसपास के 83 गांव के सभी लोग अंधेरे में गायब हो गए। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि राज्य के मंत्री सलीम सिंह ने एक बार इस गांव का दौरा किया था और मुख्य सरदार की खूबसूरत बेटी से शादी करना चाहते थे। मंत्री ने गांव के लोगों को धमकी दी कि अगर उनकी शादी उस लड़की से नहीं हुई तो वे उन पर बहुत बड़ा कर लगाएंगे। इसके बाद वहां के लोगों ने लड़की की सम्मान की रक्षा करने के लिए और गांव को छोड़ने का फैसला किया। बताया जाता है कि किसी ने उन लोगों को गांव छोड़ते हुए नहीं देखा और वो कहां गायब हो गए ये किसी को पता नहीं चला।
3)जमाली कमाली मस्जिद दिल्ली
कुतुब मीनार के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाली जमाली कमाली मस्जिद अपने भूतिया कहानी की वजह से काफी चर्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जमाली कमरे की दीवारों के भीतर जिन रहते हैं जो कई किस्सों की वजह से चर्चित हो गए। यहां पर होने वाली अनपेक्षित घटनाओं की वजह से लोग यहां जाने से बहुत डरते हैं। इस्लामी महापुरुषों की मानें तो जिन मनुष्य के समांतर ब्रह्माण्ड में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने मनुष्यों को रेत और जिनको आग से बाहर कर दिया था इसलिए उनके पास अपने अस्तित्व की दुनिया है और दुनिया पार करने की शक्ति भी। बताया जाता है कि यह जिन छोड़ी हुई जगह और खंडहरों में रहते हैं और उस जगह को कभी नहीं छोड़ते। जब वे उन जगहों पर श्मशान से जाने से परेशान होते हैं तो उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।
4)गोलकुंडा किला हैदराबाद
हैदराबाद 13वीं शताब्दी में आंध्र प्रदेश पर शासन करने वाले काकतीय लोगों ने गोलकुंडा किले का निर्माण करवाया था। इस किले का भूत रानी तारामती को कहा जाता है जिसे मरने के बाद अपने पति के साथ किले में दफन कर दिया गया था। एक भूतपूर्व दरबारी का कहना है कि इस जगह पर रानी के भूत के चलने की आवाज आती है और रात में वह महल में नृत्य भी करती है। कई लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने किले की दीवारों पर किसी के उल्टे लटके होने के चित्र भी देखे हैं। इसके अलावा किले में रात को चीखने चिल्लाने की आवाज भी सुनाई देती है। इसी वजह से गोलकुंडा का किला भी भूतों की लिस्ट में शामिल हो गया।
5)शनिवार वाडा किला कोर्ट
शनिवार वाडा किला का निर्माण मराठा साम्राज्य को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए बाजीराव पेशवा ने 1746 ईस्वी में करवाया था। प्रचलित कहानियों के अनुसार बाजीराव की मृत्यु के बाद राजनैतिक दांव पेच और सत्ता के लालच में आकर 18 साल की उम्र में नाना राय की हत्या करवा दी गई। इसी महल में 1828 ईस्वी में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई और काफी हद तक महल नष्ट हो गया परंतु आज भी यह आनेवाले लोगों को भूतिया अनुभूति होती है। विशेष तौर पर अमावस्या की रात को यहां आवाजें सुनाई देती हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि अमावस्या की रात को एक दर्दभरी आवाज आती है जो पुकारती है बचाओ बचाओ।
दोस्तो इन पांचों भूतिया जगहों में से आपको कौन सी जगह सबसे डरावनी लगी कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं और अगर आप पहली बार हमारे website पर आए हैं तो!
हमारे अन्य लेख जरूर पढ़े
सस्ती ट्रिप की प्लानिंग कैसे करें ?
सस्ती हवाई टिकट कैसे बुक करें ?
बद्रीनाथ मंदिर के बारें में संपूर्ण जानकारी
अमरनाथ की यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी
Normally I do not learn article on blogs, but I wish to say that
this write-up very forced me to take a look at and do so!
Your writing style has been amazed me. Thanks, very great
article.
thanks
It’s not my first time to visit this website, i am browsing this website dailly and take pleasant data from here all
the time.
https://essay375183686.wordpress.com/custom-paper-writing-service
wrfiting a essay
writing a essay https://susanna4fees.medium.com/which-is-an-important-part-of-revising-an-essay-about-a-turning-point-67fa784e1cb9
Hi to all, it’s actually a fastidious for me to pay a quick visit
this website, it contains helpful Information.
Wow! In the end I got a weblog from where I be able to in fact get useful data regarding my study and knowledge.