
मुन्नार में घूमने लायक प्रमुख जगह( best tourist places in munnar keral)
मुन्नार दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है केरल का यह प्रसिद्ध हिल स्टेशन अपने खूबसूरत चाय के बागानो और चारों तरफ फैली हुई विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है|
केरल के बारे में एक नजर
राजधानी तिरुअनंतपुरम
जनसंख्या 334 06061
भाषा मलयालम अंग्रेजी हिंदी
क्षेत्रफल 38863
कुल जिले 14

केरल में स्थित मुन्नार की यात्रा एक अत्यंत खूबसूरत यात्रा है वर्तमान समय में विदेशी पर्यटकों के लिए भी सबसे ज्यादा खोज की जाने वाली जगह है यहां पर पर्यटकों के लिए एक विशेष सूचना केंद्र भी है जो सिर्फ यही पर स्थित है मुन्नार एक छोटा सा हिल स्टेशन है परंतु यह बहुत सारे लुप्तप्राय पहाड़ी जीवो का संरक्षण केंद्र भी है| तो दोस्तों आइए जानते हैं मुन्नार के कुछ प्रमुख पर्यटन केंद्रों के बारे में
मुन्नार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नीलकुरिंजी
नीलकुरिंजी अपने नील नीले फूलों के बागान के लिए प्रसिद्ध है यहां पर नीले रंग के फूलों की लगभग 45 प्रजातियां है इन खूबसूरत फूलों को देखने के लिए पर्यटक यहां पर काफी अधिक संख्या में आते हैं यहां का वातावरण बहुत ही खुशबूदार और मन को प्रसन्न कर देने वाला होता है यहां पर फोटोग्राफी के शौकीन लोग भी इन फूलों को की खूबसूरत फोटो लेने से नहीं चूकते प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह तो जन्नत से भी अच्छी है|

मुन्नार का बेस्ट पिकनिक स्पॉट इको पॉइंट

दोस्तों मुन्नार में अगर आप घूमने गए हैं और शानदार जगह की तलाश में है तो ईको पॉइंट आपके लिए सबसे पहली पसंद हो सकता है इस स्थान की सबसे खास बात यहां की झील है जिसका क्रिस्टल क्लियर पानी और झरने के अंदर से आप अपनी स्पष्ट आवाज सुन सकते हैं |
मुन्नार के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में से एक हैं यहां का शांत और बेहद ही मनमोहक वातावरण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है इसके साथ साथ इको पॉइंट ट्रेकिंग के लिए भी पर्यटकों के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है|
मन्नार में घूमने की जगह लक्कम वाटरफॉल

वागबुरई घाटी में स्थित यह खूबसूरत वाटरफॉल मुन्नार आने वाले पर्यटन प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है यहां के आसपास का खूबसूरत वातावरण हर किसी को अपनी तरफ खींचता है इस जगह पर फोटोग्राफी करने के लिए देश विदेशों से फोटोग्राफर खूबसूरत हरियाली भरे घाटी की फोटो खींचने आते हैं
मुन्नार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुट्टू पिट्टी

यह खूबसूरत बांध चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है यह मुन्नार का प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र बन गया है मुट्टू पिट्टी झील और बांध पर्यटकों के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी बनता जा रहा है झील में आप वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं पिट्टी झील मुन्नार से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ होती है|
अनार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडला

दोस्तों मन्नार के प्रसिद्ध पर्यटन दोनों में कुंडला का स्थान प्रमुख है क्योंकि यहां का शांत वातावरण और खूबसूरत झील पर्यटकों को यहां बरबस ही खींच लाती है इस झील में प्रमुख रूप से वोटिंग कराई जाती है इसके साथ-साथ आप यहां घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं|
मन्नार में घूमने लायक जगह ब्लॉसम पार्क

या खुश खूबसूरत पार्क एडवेंचर के शौकीन लोगों के साथ-साथ प्रकृति के बेहद करीब रहने वाले लोगों के लिए भी बेहद खास है इस खूबसूरत पार्क में साइकिलिंग स्केटिंग वोटिंग आदि की जा सकती है इस पार्क में छोटे-छोटे बागान पर्यटकों को बेहद शांति की अनुभूति कराते हैं य यह मुन्नार के सबसे शानदार पर्यटन केंद्रों में से एक है|
मुन्नार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सलीम अली बर्ड सेंचुरी

सलीम अली बर्ड सेंचुरी की सबसे खास बात यह है कि आपको यहां पर वह पंछी देखने को मिल जाएंगे जो विलुप्त होने की कगार पर है अथवा वह पंछी जिन्हे आप पहली बार देख रहे हो|पर्यटकों के साथ-साथ यहां पर पंछियों पर शोध करने वाले लोगों की भी अच्छी खासी संख्या होती है|
मुन्नार का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वलरा फॉल्स

मन्नार के सबसे खूबसूरत जलप्रपात में से एक वलरा फाल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता और गिरते हुए तेज झरने के लिए प्रसिद्ध है|
यह खूबसूरत जलप्रपात मुन्नार से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर देवियानार नदी पर स्थित है|
मुन्नार में ट्रैकिंग के लिए प्रमुख जगह हार्ट गैप

मुन्नार में यह जगह ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है यहां से आप मुन्नार की ऊंची ऊंची चोटियों और प्राकृतिक ढलानओ पर चाय के सुंदर वगानों को देख सकते हैं|
इस स्थान की आकृति बंद दिल के समान है|
पर्यटक को के साथ-साथ ट्रेकिंग के शौकीन लोग भी यहां काफी अधिक संख्या में आते हैं|
मुन्नार का खूबसूरत पर्यटन स्थल अनामुडी पीक

मुनार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में अनामुडी पीक का स्थान सबसे पहले आता है अनामुडी पीक दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से एक है अन्ना मुड़ी का अर्थ होता है “हाथी का माथा” | यह स्थान देखने में बिल्कुल हाथी के सिर के समान दिखाई देता है यहां का प्रातः कालीन नजारा अत्यंत रमणीय होता है प्रातः कालीन नजारे को देखने के लिए यहां पर काफी अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं|
मुन्नार का स्थानीय भोजन
मुन्नार हिल स्टेशन के भोजन अत्यंत लजीज होते हैं यहां के स्थानीय भोजन में प्रमुख रूप से इडली, डोसा, सांभर, केले के चिप्स, बड़ा पाव, वह स्पेशल इलायची वाली चाय होती है| इसके साथ-साथ कुछ चाइनीस व्यंजन भी आपको स्वाद लेने को मिल जाएंगे|
मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय
मुन्नार हिल स्टेशन की यात्रा करने का अगर आपने प्लान बनाया है तो हम आपको बता दें कि यहां आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से सितंबर के मध्य होता है यहां का तापमान बहुत ही सुहावना होता है इस समय विशेषकर समर वेकेशन समय यहां काफी अधिक संख्या में फैमिली टूरिस्ट आते हैं मानसून के समय में यहां आना कुछ खास नहीं होगा क्योंकि यहां वर्षा काफी अधिक होती है
मुन्नार मैं यात्रा के दौरान कहां रुके?
मुन्नार में अगर आप घूमने गए हैं तो यहां रुकने के लिए आपको लो बजट से लेकर हाय बजट तक के होटल उपलब्ध है इन्हीं कुछ होटलों में प्रमुख रूप से
क्लब महिंद्रा
मेरीगोल्ड
सिल्वर टिप्स
मुन्नार फोर्ट
प्रकट नेचर रिजॉर्ट है|
मुन्नार की यात्रा में कितने दिन का समय लगता है?
दोस्तों हम आपको जानकारी दे दें कि अगर आपने मुन्नार की यात्रा करने का प्लान बनाया है तो आपको यहां कम से कम 2 से 3 दिन का समय अवश्य लेना चाहिए यहां के प्राकृतिक परिवेश में जितने भी पर्यटन केंद्र हैं वह बेहद ही खूबसूरत हैं को इन सभी पर्यटन केंद्रों पर जाने में कम से कम 2 दिन अवश्य लग जाएंगे|
मुन्नार कैसे पहुंचे?

दोस्तों अगर आप मुन्नार जाना चाहते हैं तो हम आपको सड़क यातायात रेल यातायात और वायुयान यातायात इन तीनों माध्यमों से मुन्नार पहुंचने के रास्तों के बारे में बताएंगे|
सड़क परिवहन से मुन्नार कैसे पहुंचे?
बस से अगर आप मुन्नार आना चाहते हैं तो सड़क परिवहन के माध्यम से मुन्नार केरल के सभी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है आप भारत के किसी कोने से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं|
ट्रेन परिवहन से मुन्नार कैसे पहुंचे?
रेल परिवहन के माध्यम से अगर आप मन्नार आना चाहते हैं तो यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन अलुवा है जो यहां से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यहां से आप बसों के माध्यम से मुन्नार पहुंच सकते हैं?
वायु मार्ग से मुन्नार कैसे पहुंचे?
दोस्तों अगर आप फ्लाइट से मुन्नार पहुंचना चाहते हैं तो तो यहां का निकटतम हवाई अड्डा कोचीन हवाई अड्डा है जो मुन्नार से लगभग 112 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है हवाई अड्डे के बाहर से आपको नियमित तौर पर प्राइवेट टैक्सी और बसें मिल जाएंगी जो आपको मुन्नार पहुंचा देंगी|
केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से मुन्नार की दूरी
तिरुअनंतपुरम से मुन्नार की दूरी 278 किलोमीटर की है|
नई दिल्ली से मुन्नार की दूरी
नई दिल्ली से मुन्नार की दूरी 2600 किलोमीटर की है
हमारे अन्य लेख
Leave a Reply