
मुम्बई को “मायानगरी” कहा जाता है, क्योंकि यहां पर आते ही किसी भी व्यक्ति के सपनों को पंख लग जाते हैं यहां की चकाचौंध हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। कभी ना सोने वाली मुंबई पर्यटकों के लिए भी एक खास महत्व रखती है मुंबई में घूमने के लिए लिहाज से भी कई ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर हैं।इसके साथ-साथ यहां पर झीलें, गुफाएं, खूबसूरत पार्क आदि भी शांति का अहसास कराते हैं।
बॉलीवुड सितारों से सजी हुई मुंबई सिनेमा जगत में भी भारत की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। समुद्र के किनारे के डूबते हुए सूरज के नजारे को देखने के लिए यहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं। मुंबई में स्लम एरिया से लेकर दुनिया की सबसे महंगी इमारतें भी स्थित हैं यहां का धारावी क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े स्लम क्षेत्रों में आता है।
यहां पर घूमने वाली जगह में जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया, स्टॉक एक्सचेंज के अलावा बांद्रा सी वर्ली लिंक, होटल ताज, पृथ्वी थिएटर, ब्लू फ्रॉग थीम पार्क आदि प्रमुख हैं।तो दोस्तों आइए शुरू करते हैं मुंबई के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में
समुद्र का खूबसूरत किनारा जूहू बीच( beautiful sea side Juhu beach)

दोस्तों अगर आप समुद्र के किनारे पर जाकर पिकनिक मनाना चाहते हैं तो जुहू बीच एक खूबसूरत विकल्प हो सकता है। मुंबई में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले यह स्थान पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।जुहू बीच पर आपको चटपटी भेलपुरी, बड़ा पाव, गुब्बारे, स्विमसूट आदि लिए हुए लोग दिख जाएंगे।
विशेष जुहू बीच पर अगर आप जाना चाहते हैं तो शाम तक रुकना चाहिए। शाम को दिखने वाला सूर्यास्त का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है इसको देखने के लिए काफी अधिक संख्या में लोग जुहू बीच पर इकट्ठा होते हैं।
जरूरी सूचना
दोस्तों अगर आप मुंबई की यात्रा पर है तो आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से होटल बुकिंग और फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं यहां पर आपको travelpayout के माध्यम से बिग डिस्काउंट और सभी टिकट बुकिंग कंपनियों के रेट एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से दिखाई देते हैं जिससे आप आसानी से सस्ते टिकट और रूम बुक कर सकते हैं हमारी वेबसाइट के साइड में और पोस्ट के नीचे आपको हमारीtravelpayout का डिस्प्ले शो हो रहा उस पर जाकर आप अपनी क्वेरी सर्च कर सकते हैं।
मुंबई का प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया(Mumbai famous gatwey of India)

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई ही नहीं भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्मारक हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। इस स्मारक की स्थापना ब्रिटिश शासन काल में की गई थी। इस भारत को खास तरह से देखने के लिए आप समुद्र में नौका विहार के द्वारा यहां के खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। स्मारक में छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी विवेकानंद जी की अति प्रसिद्ध और सुंदर मूर्तियां विराजमान है।
विशेष आप गेटवे ऑफ इंडिया से नावो के द्वारा अजंता की गुफा, अलीबाग और एलिफेंटा की गुफा तक जा सकते है । गेटवे ऑफ इंडिया से नाव प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से चालू हो जाती है इसके पश्चात हर आधे घंटे पर नाव उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप गेटवे ऑफ इंडिया के साथ-साथ एलिफेंटा और अजंता की गुफाओं का भी भ्रमण कर सकते हैं।
नाव पर सवारी करने की फीस मात्र ₹150 प्रति व्यक्ति होती है।
मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर( siddhivinayak temple in Mumbai)
भगवान श्री गणेश को समर्पित यह मंदिर अति प्राचीन और इस मंदिर में स्थित मूर्ति स्वयंभू है।इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व एक दंपत्ति ने कराया था जिनकी कोई संतान नहीं थी उनका उद्देश्य यह था कि यहां आकर वे दंपत्ति अपनी मनोकामनाएं मांग सकते हैं जिनकी कोई संतान ना हो। वर्तमान समय में हजारों श्रद्धालुओं के साथ-साथ बॉलीवुड के अभिनेताओं का भी प्रमुख रूप से दर्शन करने का स्थान है। इस प्राचीन और विशाल मंदिर को सारी मनोकामनाएं पूरी करने वाला मंदिर माना जाता है।
विशेष गणेश चतुर्थी को होने वाले गणेश महोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पर आते हैं यहां पर गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है यहां का नजारा भक्तिमय और शानदार प्रतीत होता है। इसके साथ-साथ यह मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है।
मुंबई का प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह(haji Ali dargaah in Mumbai)
मुंबई के प्राचीन व्यापारी सैयद अली हाजी पीर शाह याद में हाजी अली दरगाह की स्थापना की गई सन 1410 में इस दरगाह का निर्माण किया गया। इंडो इस्लामिक निर्माण शैली से निर्मित यह दरगाह कांच के द्वारा बनाया गया है यहां पर सभी धर्मों के लोग अपनी मन्नत को पूरी करने के उद्देश्य से दर्शन करने के लिए आते हैं।
विशेष इस दरगाह में वर्ष भर भीड़ रहती है इसका प्रमुख कारण यह है कि मान्यताओं के अनुसार यहां पर जो भी सच्चे मन से अपनी दुआ लेकर आता है उसकी दुआ कबूल होती है। समुद्र के बीच में स्थित यह दरगाह शाम होने के साथ ही पानी में डूब जाती है और प्रार्थना पूरी तरह से दरगाह समुद्र के जल से बाहर आ जाती है। यहां पर बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियां मत्था टेकने के लिए आते हैं।
मुंबई का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एडलैब्स इमेजीनका मुंबई(famous tourist palce in Mumbai Adlabs imaginika theam park)
मुंबई नहीं भारत का पहला थीम पार्क एडलैब्स इमाजिंका बेहद ही खूबसूरत थीम पार्क है। यह मुंबई आने वाले पर्यटकों को विशेष तौर पर आकर्षित करता है।यहां पर अनेक प्रकार की राइड्स और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी होती हैं।
एडलैब्स इमाजीनिका पार्क खुलने का समय
प्रातः 11:00 बजे से लेकर शाम 9:00 बजे तक।
मुंबई का खूबसूरत थीम पार्क एस्सेल वर्ल्ड( famous in Mumbai the Assel world)
दोस्तों अगर आप मुंबई में एक दिन एक स्थान पर पूरा व्यतीत करना चाहते हैं तो एस्सलवर्ल्ड आपके लिए सबसे मुफीद जगह हो सकती है।एडलैब्ज थीम पार्क के अलावा एस्सेल वर्ल्ड मुंबई के सबसे पुराने और सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले थीम पार्क में से एक है। यहां पर अनेक प्रकार की वॉटर राइड्स और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कराई जाती है।
मुंबई कैसे पहुंचे? ( How to reach Mumbai?)
ट्रेन द्वारा मुंबई कैसे पहुंचे? (How to reach Mumbai by train?)
दोस्तों अगर आप ट्रेन से मुंबई जाना चाहते हैं तो मुंबई का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल है। यहां पर देश के सभी हिस्सों से प्रमुख रूप से ट्रेनें आती हैं। इसके अलावा मुंबई पहुंचने के लिए दो और रेलवे स्टेशन हैं जो मुंबई सेंट्रल और लोकमान्य टर्मिनल है।
हवाई जहाज के द्वारा मुंबई कैसे पहुंचे? (How to reach Mumbai by plane?)
दोस्तों अगर आप हवाई जहाज से मुंबई पहुंचना चाहते हैं तो यहां का हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत का दूसरा सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है। यहां पर देश और विदेश दोनों और आने और जाने की फ्लाइट्स उपलब्ध है। मुंबई से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 28 किलोमीटर की है आप यहां प्रीपेड टैक्सी या कैब के माध्यम से पहुंच सकते हैं।
सड़क के माध्यम से मुंबई कैसे पहुंचे?(how to reach Mumbai by road?)
अगर आप सड़क मार्ग से मुंबई पहुंचना चाहते हैं हम आपको जानकारी दे दे कि मुंबई वाणिज्यिक राजधानी होने की वजह से देश के सभी हिस्सों से प्रमुख रूप से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।यहां की सड़क कनेक्टिविटी देश के अन्य शहरों की अपेक्षा अधिक अच्छी और शुभम है। मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के माध्यम से आप मुंबई आसानी से पहुंच सकते हैं।
मुंबई से प्रमुख शहरों की दूरी
नईदिल्ली से मुंबई की दूरी(distance between nai Delhi to Mumbai)
1405 किलोमीटर
कोलकाता से मुंबई की दूरी(distance between Kolkata to Mumbai)
2050 किलोमीटर
लखनऊ से मुंबई की दूरी(distance between Lucknow to Mumbai)
1380 किलोमीटर
गोवा से मुंबई की दूरी(distance between Goa to Mumbai)
585 किलोमीटर
चेन्नई से मुंबई की दूरी(distance between Chennai to Mumbai)
1340 किलोमीटर
पटना से मुंबई की दूरी( distance between Patna to Mumbai)
1725 किलोमीटर
गोरखपुर से मुंबई की दूरी(distance between gorakhpur to Mumbai)
1650 किलोमीटर
तो दोस्तों यह रहे मुंबई के बारे में जानकारी । हमें आशा है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यह लेख अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले।
ये भी पढ़े और जानें
भारत में नया साल मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहें
Leave a Reply