उत्तर प्रदेश के खूबसूरत किले( beautiful fort in Uttar Pradesh in hindi)

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे किले हैं जिनकी खूबसूरती अपने आप में बेमिसाल होती है। वैसे तो उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिहाज से भारत के सबसे प्रमुख प्रदेशों में से एक है यहां पर आपको हर प्रकार के पर्यटन केंद्र मिल जाएंगे यहां पर धार्मिक पर्यटन केंद्रों के साथ-साथ एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी काफी अधिक संभावनाएं होती हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे ही किले हैं जिनको देखकर आप रोमांचित हो उठेंगे यह किले अपनी कलात्मक और सुंदर वास्तुकला के लिए पूरे संसार में प्रसिद्ध होते हैं। इनका इतिहास और इनके भव्य निर्माण शैली देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख किलों के बारे में जहां पर आप जाकर इनकी खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा का किला

आगरा का किला बादशाह अकबर ने अपने शासनकाल में बनाया था। आगरा के किले को लाल किला भी कहा जाता है वैसे तो प्रमुख लाल किला नई दिल्ली में स्थित है परंतु इसे आगरा का लाल किला कहा जाता है। यह खूबसूरत किला है जहां से मुगल बादशाह बाबर हुमायूं जहांगीर अकबर शाहजहां और औरंगजेब पूरे भारत पर हुकूमत किया करते थे। आगरा का किला उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर आगरा में स्थित है। इस किले का इतिहास जानकर हर कोई रोमांचित हो जाता है। दोस्तों अगर आप इस किले की रोमांचक और ऐतिहासिक गतिविधियों का दीदार करना चाहते हैं तो यहां पर जरूर जाना चाहिए।
झांसी किला
झांसी के समीप ओरछा के राजा वीर सिंह देव ने सन 1613 ईसवी में इस किले का निर्माण पहाड़ी की ऊंची चोटी पर करवाया था। इस किले के निर्माण शैली अत्यंत भव्य और बेहद मजबूत है। यह किला चारों तरफ से 16 से 20 फुट मोटी दीवार से घिरा हुआ है जो कि इस किले की चारदीवारी का एक प्रमुख भाग है और किले में दीवार में 10 दरवाजे हैं। यह सभी दरवाजों के नाम किसी राजा या राज्य के ऐतिहासिक स्थान पर रखा गया था। वर्तमान समय में तो कुछ दरवाजे नष्ट हो चुके हैं परंतु अभी भी कुछ अच्छी स्थिति में हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की इतिहास गाथा के रूप में इस किले को जाना जाता है इस किले ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उत्तर प्रदेश का मशहूर रामनगर का किला
रामनगर किला गंगा नदी के पूर्वी किनारे पर बनारस में स्थित है। उस समय के राजा बलवंत सिंह ने इस किले का निर्माण 1750 ईसवी में करवाया था। इस किले की खास बात यह थी कि यह चुनार के बालू पत्थर के द्वारा निर्मित की करवाया गया था। यह दुर्ग तथा इस किले के अंदर स्थित संग्रहालय बनारस के इतिहास का विशेष तौर पर संयोजन करता है। यहां पर पहले काशी नरेश का निवास स्थान भी हुआ करता था। रामनगर के किले में आपको विशिष्ट प्रकार की मुगल वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी परंतु वर्तमान समय में यह किला अच्छी स्थिति में नहीं है। इस किले में बहुत छोटी-छोटी बालकनी और खुले आंगन और विशाल मंडप बने हुए हैं।अगर आप इतिहास जानने के शौकीन हो तो एक बार आपको इस किले मैं जरूर जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध इलाहाबाद किला
उत्तर प्रदेश में स्थित किलो की बात की जाए तो इलाहाबाद का किला भी यहां के खूबसूरत किलो में से एक हैं। इस विशाल किले का निर्माण सन 15 83 ईसवी में मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था यह अपने समय में अकबर के द्वारा बनवाया गया सबसे बड़ा किला माना जाता है। यह भव्य किला गंगा और यमुना के संगम तट पर बना हुआ है इस किले का विशिष्ट निर्माण और वास्तु शिल्प कला देखकर यहां आने वाले पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान समय में यह किला भारतीय सेना के अधीन है और किले के काफी अधिक भाग को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस किले में 10.6 मीटर का विशाल अशोक स्तंभ में स्थित है जिसके बारे में यह माना जाता है कि यह लगभग 232 व पूर्व में बना था।
उत्तर प्रदेश का मशहूर फतेहपुर सिकरी
आगरा स्थित फतेहपुर सीकरी एक विशाल किला है जिसका निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा सोलहवीं शताब्दी की शुरुआत में करवाया गया था। यह किला पर्यटकों के बीच में खासा लोकप्रिय है इस किले का निर्माण हिंदू और मुस्लिम वास्तु शिल्प कला के मिश्रण से किया गया था। फतेहपुर सीकरी के बारे में यह कहा जाता है कि यह मक्का की मस्जिद के प्रतिबिंब के रूप में नकल उतारी गई है।फतेहपुर सीकरी का दरवाजा जिसे बुलंद दरवाजा कहा जाता है यह 54 मीटर ऊंचा है इसे भारत का सबसे ऊंचा दरवाजा भी माना जाता है। पर्यटकों के रुझान और अद्भुत वास्तुकला की वजह से फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की विश्व विरासत धरोहरों में से एक है।
उत्तर प्रदेश में स्थित विजयगढ़ किला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्थित विजयगढ़ किला चोल राजा द्वारा निर्माण कराया गया था। इस किले को विशेष इसलिए माना जाता है क्योंकि यह किला खड़ी चट्टानी पहाड़ियों के बीच में बना है इस किले की अनूठी विशेषता इस किले के अंदर बने छोटी-छोटी गुफाओं मूर्तियों चित्र और चट्टानों पर लिखे शिलालेख माने जाते हैं। इस किले के अंदर एक बारहमासी तालाब भी है जिसका पानी कभी भी सूखता नहीं है। यह किला उत्तर प्रदेश के किलो में प्रमुख रूप से देखने लायक किला माना जाता है।
उत्तर प्रदेश का प्रमुख चुनार गढ़ किला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित चुनार किला विशाल कैमूर पर्वत श्रंखला के उत्तरी दिशा में स्थित है यह किला गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर बनाया गया है। इस विशाल किले का निर्माण उज्जैन के वर्तमान राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई राजा भरथरी के लिए करवाया था। कुछ पुरातत्वविदो का मानना है कि राजा विक्रमादित्य के भाई राजा भरथरी ने इसी किले में महासमाधि ले ली थी। इस किले के इतिहासकार बताते हैं कि यह किला ऐसी जगह पर निर्माण किया गया था जहां से शत्रुओं से आसानी से बचा रह सकता था इसकी प्रमुख वजह थी कि इस किले की ठोस संरचना की वजह से इसके आसपास एक गहरी ढलान बन गई थी जिस कारण यह किला शत्रुओं से हमेशा सुरक्षित रहता था।
उत्तर प्रदेश का मशहूर कुचेसर किला

कुचेसर किला उत्तर प्रदेश के सबसे युवा किलो में से एक माना जाता है इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में कराया गया था। यह किला वर्तमान समय में सिंह परिवार के पैतृक संपत्ति मानी जाती है। सन 1734 ईसवी के आसपास बनाया किला चारों ओर से लगभग 100 एकड़ से ज्यादा में फैले आम के बगीचों से घिरा हुआ है। इस किले पर कई वर्षों तक मुगल और ब्रिटिश साम्राज्य के राजाओं ने राज किया परंतु अंत में इसे जाट परिवार अजीत सिंह के परिवार को दान में दे दिया गया था तब से यह किला उनकी पैतृक संपत्ति मानी जाती है। इस किले के कई हिस्सों में आपको मुगल वास्तु कला की झलक दिखाई देती है जबकि किलो के चारों और खूबसूरत गार्डन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ किला
अलीगढ़ किला उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के सबसे मजबूत और लंबे समय तक खराब ना होने वाले किलो में से एक हैं। इस किले का निर्माण किस प्रकार कराया गया था कि यह लंबे समय तक खराब न हो। इस किले का निर्माण इब्राहिम लोदी के दरबार में नियुक्त राज्यपाल के पुत्र के द्वारा 16वीं शताब्दी में कराया गया था।यह किला एक बहुभुज आकार की आकार में बनवाया गया है इसके चारों ओर एक बहुत गहरी खाई है इस किले को फ्रांसीसी शैली से प्रेरित होकर बनवाया गया था। वर्तमान समय में यह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और विशेष रूप से वनस्पति विज्ञान विभाग के आधिपत्य में है और भीतरी आंगन में एक उद्यान और अन्य खूबसूरत बागान की अलग-अलग किस्में है।
उत्तर उत्तर प्रदेश का प्रमुख बटलर पैलेस
बटलर पैलेस लखनऊ में स्थित एक भव्य महल नुमा इमारत है। इस शानदार स्मारक की नीव सन 1915 ईस्वी में अवध के सर हर कोट बटलर ने रखी थी। परंतु इस महल का निर्माण राजा मोहम्मद अली मोहम्मद खान के द्वारा कराया गया था जिसे बाद में सर हर कोर्ट द्वारा अपने निवास स्थान के रूप में उपयोग किया जाने लगा था। इस महल के सामने गोमती नदी पर एक विशाल टैंक बना हुआ है जिसमें सुंदर दिखाई देने वाली छतरियां और फव्वारे लगे हैं आप लखनऊ घूमने जा रहे हैं तो एक बार बटलर पैलेस जरूर जाएं। वर्तमान समय में बटलर पैलेस को विशिष्ट अतिथि गृह के रूप में बदल दिया गया है यह वर्तमान समय में पर्यटको के साथ साथ आगंतुकों के लिए भी होटल और लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाता है।
हमारे अन्य लेख
उत्तर प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहें
लखनऊ में घूमने की प्रमुख जगहें
Leave a Reply