
लाल किला दिल्ली – Red fort Delhi
लाल किला (Red fort ) भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी शान और खूबसूरती की वजह से पर्यटकों और इतिहासकारो लिए बेहद खास है। यहीं से मुगल सल्तनत ने 200 सालों तक दिल्ली पर राज किया। दिल्ली के पांचवें मुगल शासक शाहजहां ने लाल किले का निर्माण कराया था और यही से शाहजहां दिल्ली पर शासन किया करते थे। दूसरे देशों से भारत आने वाले पर्यटक भी दिल्ली के इस सबसे खूबसूरत किले को देखने के लिए जरूर आते हैं। बलुआ मिट्टी से बना लाल किला विश्व के सबसे बड़े और पुराने धरोहरों में से एक है। लाल किला का नाम इसके लाल रंग के बलुआ पत्थरों की वजह से पड़ा।आज हम इस लेख के माध्यम से लाल किले के विषय में संपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहे हैं तो आइए शुरू करते हैं।
लाल किला का इतिहास-history of red fort in hindi
दिल्ली के यमुना नदी के तट पर स्थित यह लाल किला का इतिहास बेहद प्राचीन है। इस लाल किले को मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। यह किला इतना भव्य और विशाल है कि इसको बनाने में लगभग 10 वर्षों का समय लगा था। लाल किला को बनाने के लिए बादशाह ने 1638 ईसवी में आदेश जारी किया था जबकि यह 1648 ईसवी में बनकर तैयार हुआ था। लाल किला का सौंदर्य और भव्य आकर्षण पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। शाहजहां को भारत में बड़ी इमारतें और किले बनवाने के लिए जाना जाता है। जिसमें से एक ताजमहल आज दुनिया के सबसे अच्छे महलों में से एक है जिसको देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। ठीक उसी प्रकार लाल किला भी सबसे बड़े किलो और पुराने किलो में से एक है जिसके प्रति लोगों में सच्ची श्रद्धा और आस्था बनी रहती है।
शाहजहां के बाद उनके बेटे औरंगजेब ने भी इस किले में मोती मस्जिद का निर्माण कराया था।
लाल किला को भारत की राजधानी और शाहजहानाबाद के रूप में जाना जाता था। बाद में लाल किले पर जहांगीर शाह का कब्जा हो गया था। उसके बाद लाल किला लगभग 30 सालों तक बिना किसी शासक के खड़ा रहा। इसके बाद नासिर शाह ने लाल किले पर पुनः कब्जा कर लिया और उस पर अपना शासन चलाया इसके बाद सिखों ने हमला करके लाल किले को कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया था।
लाल किले पर सबसे ज्यादा उत्पात अंग्रेजों ने किया है। 18 वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा लाल किले को कब्जे में ले लिया गया इसके बाद इस किले में जमकर लूटपाट की गई किले की कई बहुमूल्य चीजों को खोद कर निकाल लिया गया। आज भी अगर आप लाल किला घूमने जाएंगे तो लाल किले की दीवारों पर कई आपको छोटे छोटे गड्ढे मिल जाएंगे इन गड्ढों पर कभी रत्न लगा हुआ करते थे जिन्हें अंग्रेजों ने निकाल लिए थे।
भारत की आज़ादी के बाद सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश के नाम पहला संदेश जारी किया था।
और आजादी के बाद लाल किले का इस्तेमाल भारतीय सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए किया जाने लगा। बाद में यह प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर हो गया। भारत के साथ-साथ विदेशियों में इसके आकर्षण की वजह से 2007 में इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया और आज इसकी खूबसूरती देखने के लिए भारत के कोने कोने से और देश दुनिया से विदेशी पर्यटक भी लाल किला दिल्ली घूमने के लिए आते हैं।

लाल किले का निर्माण किसने कराया था?who built the Red fort in Hindi?
लाल किले का निर्माण 1639 ईस्वी में प्रख्यात मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। शाहजहां को उनके मुगलकालीन शासन के दौरान कई बेहतरीन वास्तुशिल्प इमारतें बनवाने के लिए जाना जाता है शाहजहां ने दुनिया को प्यार की एक अमूल्य निशानी के रूप में ताजमहल भी बनवा कर दिया था।
ये भी जाने
2021 में दिल्ली घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

लाल किला क्यों प्रसिद्ध है?-why red fort famous in hindi
- लाल किला भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है इसकी प्रसिद्धि की प्रमुख वजह इसकी मुगलकालीन वास्तु कला और बेहतरीन शिल्पकारी है।
- इसके अलावा लाल किला को सुरक्षित करने वाला लाल बलुआ पत्थर से निर्मित दीवार भी इसके आकर्षण में चार चांद लगा देती है।
- लाल किला के निर्माण के संबंध में यह मान्यता है कि लाल किला को बनाने में लगभग 10 वर्ष का समय लगा था और यह उस समय की सबसे महंगी इमारतों में से एक था।
- इसकी प्रसिद्धि में प्रमुख रूप से इसके अंदर बनी हुई विशेष और सुंदर स्मारक है जिन्हें शाहजहां अपने लिए खास तौर पर बनाए थे।
- ऐसा माना जाता है कि लाल किला मुगल साम्राज्य की पिछली पीढ़ी की तुलना में बेहद अच्छी तरह से नियोजित और व्यवस्थित करके बनाया गया था।
- लाल किला की प्रसिद्धि एक और बात पर है और वह यह है कि भारत की आजादी से लेकर आज तक भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 दिवस के दिन भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा यहां पर देश को संबोधन दिया जाता है और भारतीय ध्वज का ससम्मान ध्वजारोहण किया जाता है।
लाल किला के परिसर के अंदर बनी मुख्य इमारतें- top tourist places in red fort in Hindi
लाल किला के अंदर कई मुख्य मारते हैं जिन के बारे में कुछ ना कुछ रोचक जानकारियां हैं और यह अपने आप में बेहद ही खास और रोमांचक हैं। आईये ऐसे ही कुछ लाल किला के अंदर की प्रमुख जगहों के बारे में जानते हैं।
- घावडी बाजार ghavdi bazar
- लाहौरी गेट- lahori gate
- दीवान ए आम- deewan e aam
- दीवान ए खास- दीवान e khaas
- मोती मस्जिद- moti masjid
- रंग महल- rang mahal
- दिल्ली गेट-Delhi gate
- मुमताज महल- Mumtaz Mahal
- खस महल – Khas Mahal
- नौबत खाना- Naubat khana
- शाही हमाम- Shahi hamam
- हीरा महल- Heera Mahal
- चट्टा चौक- chatta chauk
लाल किला खुलने का समय- red fort opening time in Hindi
दोस्तों अगर आप लाल किला घूमने जाने का प्लान कर रहा है तो अगर आप लाल किला में घूमना चाहते हैं तो लाल किला में एंट्री का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक होता है।
सोमवार को यहां पर बंदी रहती है बाकी शेष दिन आप जाकर लाल किला घूम सकते हैं।
लाल किला की बनावट- Red fort architecture in hindi
लाल किला दिल्ली नहीं भारत के सबसे अच्छे किलो में से एक है यह किला देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है यह दिल्ली की शान है जबकि भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यही पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाता है। इस किले की बनावट की खास बात यह है कि यह किला अष्टपड़ी आकार में बनाया गया है। इस पूरे किले पर संगमरमर के पत्थरों से सजावट की गई है। पुरातत्व विभाग द्वारा यह भी कहा जाता है कि कभी कोहिनूर हीरा भी इस किले की सजावट का प्रमुख हिस्सा हुआ करता था।
लेकिन भारत पर कब्जा करने के पश्चात जब अंग्रेज भारत को छोड़कर जा रहे थे तो उन्होंने लाल किले में लगे अमूल्य हीरो को खोज कर निकाल लिया था और अपने साथ लेकर चले गए लाल किले के अंदर मुख्य रूप से तीन द्वार हैं। लाल किला की बनावट में मुगल हिंदू और फारसी शैली विस्तृत रूप से दिखाई देती है शाहजहां ने अपने शानो शौकत के लिए सभी चीजों का बंदोबस्त इसके लिए में किया था।
इसके अलावा वह अपनी पत्नियों के लिए भी विशेष तौर पर महल बनवा चुके थे। लाल किले के महलों और इमारतों में कई सुंदर उद्यान विशेषकर मंडप और सजावटी मेहरा आदि बने हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली के लाल किला में बाद में संग्रहालय भी बनाया गया जिससे कि यहां के पर्यटकों को इसकी खूबसूरती और इसके बारे में जानकारी दी जा सके।
लाल किला को लाल किला क्यों नाम दिया गया?- why does red fort called red fort in Hindi?
लाल किला के पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा 1639 में अपनी राजधानी शाहजहानाबाद के महल के रूप में स्थापित किया गया। इसका नाम लाल किला इसकी लाल बलुआ पत्थर की विशाल दीवारों की वजह से मिला। यह किला 1546 ईस्वी में बनाए गए इस्लाम शाह सूरी द्वारा निर्मित पुराने सलीम गढ़ के किले के बेहद करीब है। किले की अष्टकोणीय संरचना में घेराबंदी की गयी ऊंची ऊंची दीवारों को बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। लाल किला देखने पर लाल रंग का प्रतीत होता है इसलिए इसे लाल किला नाम दिया गया।
लाल किला के बारे में कुछ रोचक जानकारी- interesting facts about red fort in Hindi
- लाल किले के निर्माण में मुख्य रूप से उस्ताद अहमद लाहौरी और उस्ताद हामिद जैसे बड़े वास्तुकार शामिल रहे मुगल शासन में इस किले को किला ए मुबारक कहा जाता था।
- लाल किला भारत का एक सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल है इसकी खूबसूरत वास्तुकला और इसकी विशेष प्रकार की संरचना के कारण भारतीय पर्यटन में इसका एक बड़ा महत्व है।
- शाहजहां ने इस विशाल किले का निर्माण जब कराया तब वो आगरा से दिल्ली अपनी राजधानी स्थानांतरित करना चाहते थे।
- यह किला तीन तरफ से यमुना नदी से घिरा हुआ है और इसे बाहरी हमलों से बचाने के लिए इसके चारों ओर एक विशाल दीवार बनाई गई थी। इस दीवार का निर्माण लाल पत्थर से किया गया है। जिसके चलते इसे लाल किला भी कहा गया। इस किले में प्रवेश के दो प्रमुख द्वार हैं। पहले द्वार को लाहौरी गेट और दूसरे द्वार को दिल्ली गेट के नाम से जाना जाता है।
- लाल किला लगभग 256 एकड़ की भूमि पर बना हुआ है यह भारत के सबसे बड़े किलो में से एक है इसकी संरचना अस्टकोणीय है।
- लाल किले पर ही 15 अगस्त के दिन भारत के स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री अपना भाषण देकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
- लाल किला को इसकी खूबसूरती और पर्यटकों के बीच बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर यूनेस्को द्वारा 2007 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया था।
- लाल किला के अंदर कई महत्वपूर्ण और बेहद खूबसूरत इमारतें बनाई गई हैं इन इमारतों में रंग महल, मोती मस्जिद, मोर सिंहासन, मयूर सिंहासन, दीवान ए खास, दीवान ए आम आदि प्रमुख हैं।
- अंग्रेजों द्वारा इस पर आधिपत्य करने के पश्चात प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा, मयूर सिंहासन को अंग्रेज अपने साथ भारत छोड़ते समय लेकर चले गए थे।
लाल किला में लाइट एंड साउंड शो- red fort Delhi light and show in Hindi
लाल किला में सोमवार के दिन को छोड़कर पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था की जाती है। यह विशेष तौर पर 1 घंटे का ऑडियो टूर होता है। इस ऑडियो टूर में लाइट एंड शो के माध्यम से आपको दिल्ली और लाल किला के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाती है। इस शो में आपको मुगल सम्राट के इतिहास और भारतीय स्वतंत्रता के लिए अपना अतुलनीय योगदान देने वाले कई स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी जाती है। लाल किला में लाइट एंड शो का समय हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
लाल किला दिल्ली लाइट एंड साउंड शो टाइमिंग हिंदी भाषा में- red fort light and sound show in hindi language timings
नवंबर से जनवरी शाम 6:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक
फरवरी से अप्रैल शाम 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक
मई से अगस्त महीने तक शाम 7:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक
सितंबर से अक्टूबर तक शाम 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक।
लाल किला दिल्ली लाइट एंड शो टाइमिंग अंग्रेजी भाषा में- red fort Delhi light and sound show in english language timings in Hindi
नवंबर से लेकर जनवरी तक शाम 7:30 बजे से लेकर शाम 8:30 बजे तक।
फरवरी से लेकर अप्रैल तक शाम 8:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक।
मई से लेकर अगस्त के महीने तक शाम 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक।
सितंबर से लेकर अक्टूबर तक शाम 8:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक।
लाल किला दिल्ली लाइट एंड साउंड शो टिकट रेट- red fort Delhi light and sound show ticket price in hindi
लाल किला दिल्ली में लाइट एंड शो के कार्यक्रम के टिकट रेट 2 तरह से लागू किए जाते हैं जो निम्न प्रकार है
वर्किंग दिनों में
वयस्क ₹60
बच्चे ₹20
वीकेंड दिनों में
वयस्क ₹80
बच्चे ₹30
विदेशी पर्यटक
विदेशी पर्यटक ₹200
बच्चे ₹100
लाल किला में घूमने का सबसे अच्छा समय- Best time to visit red fort in Hindi
दोस्तों अगर आप लाल किला में घूमने का मन बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि यहां घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है। हम आपको जानकारी दे दे कि यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। क्योंकि मार्च के बाद आपको यहां बेहद गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल में दिल्ली में औसत तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास होता है जो कि बेहद गर्म होता है और अगस्त के बाद यहां का मानसून शुरू हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अक्टूबर से मार्च के बीच में लाल किला और दिल्ली घूमने के लिए जाएं।
लाल किला दिल्ली का प्रवेश शुल्क- red fort Delhi entry fees in hindi
भारत के पर्यटकों के लिए लाल किले एक टिकट की कुल कीमत ₹50 है और विदेश से आने वाले लोगों के लिए लाल किला घूमने के लिए ₹500 शुल्क लिया जाता है।
लाल किला कैसे पहुंचे?- how to reach red fort in Hindi?
लाल किला अगर आप पहुंचना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि लाल किला दिल्ली का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है और यह दिल्ली के सबसे मध्य में स्थित है लाल किला दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से मात्र 10 मिनट की पैदल यात्रा की दूरी पर है। आपको लाल किले तक जाने के लिए चांदनी चौक के भीड़ भरे बाजार को पार करना पड़ता है। भारत की राजधानी होने की वजह से यहां पर सड़कों का बेहद अच्छा नेटवर्क है। आप भारत के किसी कोने से नई दिल्ली आसानी से पहुंच सकते हैं। और अगर आप हवाई जहाज के माध्यम से नई दिल्ली आना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि नई दिल्ली का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आपका स्वागत करता है। जबकि रेल के साधन से आप दिल्ली आना चाहते हैं तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त और बड़े रेलवे स्टेशनों में से एक हैं।
लाल किला दिल्ली का पता- red fort address in Hindi
नेताजी सुभाष मार्ग, लाल क़िला, चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली 110006
लाल किला दिल्ली फोटो
आपको हमारा यह लेख कैसा लगा अपनी राय जरूर दे। हमारा ये लेख दोस्तों को शेयर करना न भूले। धन्यवाद
सबसे ज्यादा पॉपुलर लेख
ताजमहल के बारे में कुछ अनोखी बाते और जानकारी
ताजमहल के 23 वो रहस्य जिनको जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते है
Leave a Reply