
बिना वीजा घूम सकते हैं आप यह खूबसूरत देश
अगर आपके पास केवल भारत का पासपोर्ट है और किसी भी प्रकार का वीजा नहीं है तो निश्चिंत हो जाइए हम आपको कुछ प्रमुख ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां पर आप बिना वीजा भी जा सकते हैं यह देश बेहद ही खूबसूरत हैं और पर्यटकों को काफी अधिक प्रिय है। आइए जानते हैं तीन प्रमुख देशों के बारे में जो कि बिना वीजा भी भारतीयों को आमंत्रित करते हैं।
भूटान

भारत के सबसे पड़ोसी देशों में शुमार भूटान कई भारतीयों की पहली पसंद बन गया है यहां की खूबसूरती उन्हें आकर्षित करती है। भूटान देश में अगर आप घूमना चाहते हैं तो आप बिना वीजा भी जा सकते हैं इसके लिए आपके पास सिर्फ पासपोर्ट या जरूरी वैध कागजात ही होने काफी है।
मॉरीशस

अगर आप समुद्र तटों के शौकीन है और विदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आपको जानकारी दे कि मॉरीशस आपके लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। मॉरीशस सरकार पर्यटकों के लिए वीजा फ्री सुविधा देती है। और रोचक बात यह है कि आप 90 दिनों तक बिना वीजा के मॉरीशस घूम सकते हैं ।
सेंट विंसेंट
सेंट विजन एक खूबसूरत देश है यहां का प्राकृतिक प्यार पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सेंट विंसेंट आपको 1 महीने तक अपने देश में स्टे की सुविधा प्रदान करता है। यहां पर विशेष रूप से नदियों और झीलों पर बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है।
विशेष सूचना
दोस्तों अगर आप देश विदेश की यात्रा पर हैं और वहां के लिए फ्लाइट टिकट और होटल की टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से सबसे सस्ते रेट पर फ्लाइट टिकट और होटल टिकट बुक कर सकते हैं इसके लिए आप हमारी वेबसाइट के दाएं तरफ दिखाए जा रहे हैं book now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी सभी जरूरी क्वेरी सर्च कर सकते हैं।
सेनेगल
प्राकृतिक वादियों और खूबसूरत चरणों का आनंद लेना है तो से निकाल आपका स्वागत करता है। यह देश भी भारतीय पासपोर्ट पर ही पर्यटकों को अपने देश में करने की इजाजत देता है। भैया देश 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो

यह खूबसूरत द्वीप अपने खूबसूरत तटों के लिए प्रसिद्ध है। यह देश भारतीय पर्यटक को उनके पासपोर्ट पर ही अपने द्वीप में घूमने की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह खूबसूरत कैरेबियन द्वीप भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक खास जगह के रूप में प्रसिद्ध है।
मालदीव

मालदीव भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी बेहद खास जगह है। इस खूबसूरत देश की यात्रा करने के लिए भारत के बड़े-बड़े नेता अभिनेता मालदीव जाते हैं। इसकी खूबसूरती और शांत वातावरण यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह देश भारतीय पासपोर्ट पर ही अपने देश में पर्यटकों को घूमने की सुविधा प्रदान करता है।
इन देशों के अलावा कुछ और देश है जहां पर भारतीय लोग बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं
- ट्यूनीशिया
- डोमिनिका
- जांबिया
- ग्रेनाडा
- हैती
- नेपाल
- बारबाडोस
- सरबिया
- साल्वाडोर
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा यह लेख दोस्तों को शेयर करना ना भूले और अधिक जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें।
हमारे सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेख
Leave a Reply