
सोलो ट्रिप क्या होता है? सोलो ट्रिप के विषय में संपूर्ण जानकारी

सोलो ट्रिप solo trip को हिंदी भाषा में एकल यात्रा कहते हैं। इसका मतलब यह होता है कि आप किसी स्थान पर अकेले ही घूमने के लिए निकल पड़े। दोस्तों वर्तमान समय में कई ऐसे पर्यटक या घूमने फिरने के शौकीन आपको देखने को मिलेंगे जो कि अकेले ही कई बड़ी दूर दूर की यात्रा यात्राएं कर लेते हैं। उन्हें अक्सर अकेले यात्रा करना बेहद पसंद होता है। सोलो ट्रिप के माध्यम से वह अपने आप को स्वच्छंद महसूस करते हैं।
सोलो ट्रिप करने वाले लोग कई देश विदेश की यात्राएं अकेले ही करते हैं जिससे कि वह अपने आप को उस जगह में आसानी से डाल सके और उस जगह के विषय में अपने मन की जिज्ञासाओं को शांत कर पाए। सोलो ट्रिप वर्तमान समय में पैसे की भी बचत करती है। क्योंकि इस ट्रिप में आदमी अकेले ही यात्रा पर निकलता है जिससे कि उसका बजट बेहद लो हो जाता है। आइए इसी विषय में सोलो ट्रिप के विषय में विस्तार से चर्चा करते हैं
सोलो ट्रिप क्या है?-what is solo trip?
सोलो ट्रिप सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति की अकेले यात्रा पर जाना होता है। जब कोई व्यक्ति अकेले ही किसी जगह की यात्रा करता है या किसी जगह की सैर पर निकलता है तो उसे सोलो ट्रिप कहा जाता है।

भारत में सोलो ट्रिप करने के लिए प्रमुख जगहें – top solo trip places in india
भारत में सोलो ट्रिप का प्रचलन बेहद तेजी से विकसित हो रहा है। कई लोग लो बजट को लेकर ही सोलो ट्रिप के लिए मन बना लेते हैं और वह अकेले ही यात्रा पर निकल पड़ते हैं। भारत में सोलो ट्रिप के लिए कई खूबसूरत जगह है जहां पर जाकर आप वहां की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
मनाली- Manali
दोस्तों अगर आप साहसिक सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो मालानी में आपका स्वागत है। यहां की सोलो ट्रिप के दौरान आप रिवर राफ्टिंग ट्रैकिंग पैराग्लाइडिंग इसकी आदि का भी आनंद ले सकते हैं। मनाली में कई किफायती होटल और restaurant भी आसानी से उपलब्ध होते हैं।
नई दिल्ली New Delhi
सोलो ट्रिप के लिए नई दिल्ली सबसे अच्छी जगहों में से एक है नई दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां पर कभी भी आप अकेला नहीं महसूस कर सकते हैं। यहां पर आपके रहने खाने घूमने की सभी व्यवस्थाएं बेहद आसानी से उपलब्ध होती है। यहां पर घूमने के लिहाज से भी कई ऐतिहासिक इमारत, सुंदर बगीचे, आदि चीजें है। नई दिल्ली में आप अपने सोलो ट्रिप को बखूबी इंजॉय कर सकते हैं।
सोलो ट्रिप के लिए भारत में सबसे अच्छी जगह मुंबई – best solo trip place in india Mumbai
कभी न सोने वाली मुंबई सोलो ट्रिप के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास जगहों में से एक है। यहां की चकाचौंध पर्यटकों के साथ-साथ सोलो ट्रिप करने के शौकीन लोगों को भी आकर्षित करती है। भारत की वाणिज्यिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध मुंबई अपने सुंदर तटों और नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है।
भारत में सोलो ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह केरल- Best solo trip place in india Kerala
हमने केरल को सबसे अच्छी जगह इसलिए माना है क्योंकि यहां की आबोहवा के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता, सुंदर वन्यजीव, एक बहुत ही बढ़िया कल्चर आपको देखने को मिलेगा। केरल में कई जगह पर आप स्टेशनों की यात्रा कर सकते हैं। बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, और प्रमुख वन्य जीवो को उनको प्राकृतिक परिवेश में स्वच्छंद रूप से घूमते हुए देख सकते हैं।
दोस्तों अगर आप कहीं भी घूमने फिरने का मन बना रहे हैं इसके लिए आपको फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग करनी है तो सबसे अच्छी वेबसाइट आपको हमारी वेबसाइट के दाहिनी तरफ (बुक नाउ) के ऑप्शन पर हैं। अब रुकना पर क्लिक करके अपनी होटल्स और फ्लाइट टिकट संबंधी सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं इसके अलावा आप सबसे कम दरों पर होटल्स और फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।
भारत में सोलो ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह दार्जिलिंग- Best solo trip place in india darjiling
अपने खूबसूरत चाय के बागानों के लिए मशहूर दार्जिलिंग भारत में सोलो ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। यहां पर पर्यटकों और सोलो ट्रिप के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किए गए हैं। यहां के विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन का आनंद विशेष होता है। इन सबके अलावा यहां पर प्राकृतिक वातावरण बेहद लुभावना होता है। चारों तरफ ऊंची ऊंची घाटियों, इनके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक दार्जिलिंग सोलो ट्रिप मूवर्स के लिए भी बेस्ट माना जाता है।

महिलाओं के लिए भारत में बेस्ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन- Best solo trip places in india for women
महिलाएं आज के समय में पुरुषों की तरह ही जिज्ञासु हो गई हैं और वह विभिन्न प्रकार की सोलो ट्रिप का आनंद लेने लगी हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ प्रमुख महिलाओं के लिए खास सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं
भूटान
अगर आप महिला हैं और सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो भूटान आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि यहां पर महिलाओं को बेहद सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है इसके अलावा यह छोटा सा देश खूबसूरत पहाड़ियों और मठों के लिए प्रसिद्ध है जो आपकी सोलो ट्रिप में चार चांद लगा देंगे।
बाली
यह एक बेहद छोटा खूबसूरत एशियाई देश है। यह पूरी दुनिया में अपने खूबसूरत पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई छोटे-छोटे मंदिर और समुद्र तट दिख जाएंगे इसके अलावा यहां का शांतिप्रिय जीवन भी आपको आकर्षित करेगा आप महिला होते हुए भी यहां पर कभी अकेली नहीं महसूस करेंगी।
महिलाओं के लिए बेस्ट सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन गोवा
गोवा को अक्सर लोग सुनकर समुद्र तटों में हो रही मौज मस्ती को लेकर आकर्षित हो जाते है। परंतु हम आपको जानकारी दे दे कि गोवा महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन केंद्रों में से एक है। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गर्ल गैंग की भी सुविधा उपलब्ध है जिनके साथ आप पूरे गोवा में मौज मस्ती कर सकती हैं।
महिलाओं के लिए बेस्ट इंडियन सोलो ट्रिप डेस्टिनेशन शिलांग
शिलांग एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यह अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है यहां पर देश-विदेश से पर्यटक इसकी खूबसूरती का दीदार करने के लिए खींचे चले आते हैं खास बात यह है कि महिलाओं के लिए यहां पर विशेष आदर सम्मान की भावना होती है। यहां पर महिलाएं सोलो ट्रिप के द्वारा भी आसानी से घूम सकती हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए भी यह सबसे अच्छे डेस्टिनेशन में से एक है।

सोलो ट्रिप के लिए जाते समय जरूरी टिप्स- best tips for solo travellers
अपने साथ हमेशा पोर्टेबल चार्जर और एक मोबाइल रखें
अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने का मन बना चुके हो तो हमेशा अपने साथ एक पोर्टेबल चार्जर और एक एक्स्ट्रा मोबाइल रखे। पावर बैंक के चार्जर के रखने से आपको फायदा यह होगा कि आप चलते फिरते हुए अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं।
सोलो ट्रिप के लिए हेल्थ किट अपने साथ रखें
दोस्तों जब भी आप सोलो ट्रिप के लिए जाए तो हमेशा आपके साथ हेल्थ किट अपने साथ रखें। क्योंकि अक्सर ट्रिप के दौरान कोई छोटी मोटी समस्या होने पर हेल्थ किट आपकी मदद कर सकती हैं।
मौसम के हिसाब से कपड़े पैक करें
सोलो ट्रिप पर निकलने से पहले जहां कि आप यात्रा कर रहे हैं वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी कर लो अगर वहां पर सर्दी का मौसम है तो गर्म कपड़े पैक करें इसके अलावा जरूरी गारमेंट्स मोजे, ग्लव्स आदि चीजें भी ले ले।
सोलो ट्रिप के लिए जरूरत से ज्यादा बैग न पैक करें।
अगर आप सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की आवश्यकता से अधिक बैग का वजन ना बढ़ाएं इससे आपकी यात्रा अधिक थकान वाली महसूस हो सकती है। अपनी जरूरत के हिसाब का ही सामान पैक करें।
डायरी और जरूरी आईडी प्रूफ साथ रखें
सोलो ट्रिप के दौरान अपने साथ जरूरी डायरी और आईडी प्रूफ जरूर अपने साथ रख ले। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर आपको जरूरत पड़ने पर आईडी प्रूफ दिखाना पड़ सकता है।
कैश और एटीएम कार्ड भी साथ ले ले
अगर आप सोलो ट्रिप के लिए निकलना है तो इस बात का विशेष ध्यान दें कि आपकी यात्रा में पैसे की कमी ना हो। इसके लिए पर्याप्त कैश और इमरजेंसी के लिए एटीएम कार्ड भी साथ में ले ले।
सोलो ट्रिप के फायदे
दोस्तों अगर सोलो ट्रिप की बात की जाए तो यह एक बेहद ही रोमांचकारी ट्रिप होती है। स्ट्रिप में आप पूरी तरह से आजाद होते हैं। जहां का आपका मन होगा वहां घूम सकते हैं। अपने बजट के हिसाब से प्लान कर सकते हैं इसके लिए आप पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होगा। सोलो ट्रिप के दौरान आप अपनी मर्जी के हिसाब के पकवान खा सकते हैं।

सोलो ट्रैवलर्स के लिए सावधानियां- cautions for solo travellers
- सोलो ट्रैवल के लिए निकलते समय आप उस स्थान के बारे में सभी जरूरी जानकारी पहले से हासिल कर ले। इससे आपकी सोलो ट्रिप में कोई भी कठिनाई नहीं आएगी।
- सोलो ट्रिप मैं निकलने पर उस स्थान की जानकारी के लिए गूगल मैप का सहारा लें और लोकेशन और डिस्टेंस भी चेक करते रहें।
- सोलो ट्रिप के दौरान अपनी सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखें बहुत ज्यादा तली भुनी हुई चीजें खाने से परहेज करें।
- सोलो ट्रिप के दौरान समय-समय पर अपनी लोकेशन अपने फ्रेंड्स यह जरूरी रिश्तेदारों को शेयर करते रहें।
- सोलो ट्रिप के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहें।
- सोलो ट्रिप के लिए आपने जिस स्थान का चुनाव किया है उस स्थान के बारे में पहले से जानकारी ले ले।
- अगर आप महिला हैं और सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हो तो होटल का चुनाव विशेष तौर पर करें। ऐसे होटल का चुनाव करें जो कि मुख्य सड़क या मुख्य इलाके में हो।
- सोलो ट्रिप के दौरान अपनी जरूरत की चीजों का ख्याल खासतौर पर रखें। जेबकतरों से सावधान रहें।
- अगर आप महिलाएं और सोलो ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं तो ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां पर आपका कोई करीबी रहता हूं इससे फायदा यह होगा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आपको तुरंत सहायता मिल जाएगी।
- सोलो ट्रिप के दौरान ट्रेन या बस की यात्रा करने पर अधिक सावधानी रखें और अपने सामान का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
- अनजान और संदिग्ध लोगों से बेहद कम बात करें। हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से ही लोगों से मेल मिलाप करें।
- आप अपनी कार या बाइक से अकेले सोलो ट्रिप की यात्रा पर हो तो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि आपके पास आपकी कार और बाइक से संबंधित जरूरी चीजें होनी चाहिए।
- सोलो ट्रिप के दौरान लोगों से उस स्थान के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश करें इसके लिए आप टैक्सी टेंपो वालों से या होटल मैनेजर सभी जानकारी ले सकते हैं।
- सोलो ट्रिप पर जाने का पूरा मन बना चुके है तो किसी प्रतिष्ठित कंपनी का ही ट्रैवल पैकेज ले सस्ते और लुभावने पैकेजेस के चक्कर में ना पड़े।
तो यह रही सोलो ट्रिप के विषय में हमारी तरफ से पाठकों के लिए जानकारी हमारा यह लेख अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले और अधिक यात्रा संबंधी जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट पर देखें। इसके अलावा आप हमें फेसबुक पर भी ज्वाइन कर सकते हैं।
Leave a Reply