
दोस्तों आज के समय में हर किसी का सपना है कि वह बर्फ वाली जगह पर जाकर बर्फ से खेले उसके साथ कुछ पल बिताए बर्फीली जगहों के बारे में जानने के लिए लोग और नई नई खोज करते है। बर्फ से खेलना और बर्फीली गतिविधियों को करना हर किसी का सपना बनता जा रहा है हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से नई दिल्ली के सबसे नजदीक बर्फीली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं यहां पर जाकर आप वास्तव में पूरी तरह से वहां के ठंडे माहौल में सराबोर हो जाएंगे।
नई दिल्ली के नजदीक बर्फीला पर्यटन स्थल मनाली

नई दिल्ली से मनाली की कुल दूरी 536 किलोमीटर
नई दिल्ली से मनाली के लिए नियमित तौर पर बस सर्विस उपलब्ध होती हैं। दोस्तों अगर आप नई दिल्ली से सबसे पास का बर्फीला पर्यटन स्थल खोज रहा है तो मनाली आपके लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल साबित हो सकता है। यहां की बर्फ से होने वाली रोमांचक गतिविधियां आप को रोमांचित कर देती हैं इसके अलावा दोस्तों और परिवार के साथ आप यहां पर यात्रा कर सकते हैं इसके साथ साथ हनीमून कपल से भी काफी अधिक संख्या में मनाली घूमने के लिए आते हैं।
मनाली जाए तो इन बातों का रखें ध्यान
दोस्तों अगर आप मनाली घूमने के लिए जा रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने लिए होटल की बुकिंग कर ले क्योंकि बर्फीले दिनों में क्या पर होटल्स की कमी हो जाती है। दिसंबर और जनवरी-फरवरी में तो यहां पर काफी अधिक संख्या में पर्यटक आ जाते हैं। इसके अलावा आप गर्म कपड़ों का भी विशेष ध्यान रखें। ज्यादा छोटे बच्चे और बुजुर्गों के साथ मनाली की यात्रा पर ना जाए तो बेहतर होगा।
मनाली का नजदीकी पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा

मनाली से रोहतांग दर्रे की कुल दूरी 54 किलोमीटर
अगर आप मनाली घूमने गए हैं तो मनाली से मात्र कुछ दूरी पर ही स्थित है रोहतांग दर्रा जो कि भारत ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध है। खूबसूरत जगह का दीदार करने के लिए आप यहां पर जरूर जाएं यहां की शांति और चारों तरफ घिरी हुई बर्फ की चोटियां आप को आकर्षित कर देती हैं।
नई दिल्ली के सबसे नजदीकी बर्फीली जगह मसूरी
नई दिल्ली से मसूरी की कुल दूरी 370 किलोमीटर

नई दिल्ली से आपको नियमित तौर पर मसूरी के लिए प्राइवेट बसें और सरकारी बसें मिल जाती हैं। यह खूबसूरत जगह भारत ही नहीं विदेशों के लिए भी बेहतरीन जगह है। यहां पर होने वाले बर्फ के एडवेंचर दोस्तों के साथ साथ हनीमून कपल्स को भी रोमांचित कर देते हैं। चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई चोटिया और उसके बीच ढलानों पर बर्फ के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है।
मसूरी के नजदीक के पर्यटन स्थल
मसूरी के नजदीक के पर्यटन स्थलों में कनाताल और धनोल्टी बेहद मशहूर हैं। अभी जगह जन्नत से कम नहीं है जहां पर अधिक संख्या में कपल्स पहुंचकर यहां के शांत वातावरण का आनंद उठाते हैं।
दिल्ली के सबसे नजदीक की बर्फीली जगह चोपता और तुंगनाथ

नई दिल्ली से चोपता की दूरी 408 किलोमीटर।
नई दिल्ली से तुंगनाथ की दूरी 480 किलोमीटर।
चोपता भी एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां पर बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है इसके अलावा पंच केदार में से एक तुंग नाथ भी बेहद ऊंचाई पर स्थित होने के साथ बर्फ से घिरी हुई जगह है। चोपता उत्तराखंड का एक खूबसूरत गांव है जहां की बर्फबारी देखने लायक होती है और यह पर्यटकों को बेहद रास आती है। चोपता को सामान्य तौर पर तुंगनाथ की यात्रा के लिए ट्रैकिंग प्लेस के रूप में प्रयोग किया जाता है। तुंगनाथ और चोपता के बीच की ट्रैकिंग अत्यंत रोमांचक होती है। तुंगनाथ के लिए पर्यटक चोपता से ही ट्रैकिंग शुरू करते हैं। दोस्तों अगर आप उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा पर है और खूबसूरत बर्फीली जगह की तलाश में है तो आपको तुंगनाथ जरूर जाना चाहिए।
दिल्ली के नजदीक बर्फीला पर्यटन स्थल शिमला

दोस्तों अगर आप दिल्ली के पास से नजदीकी बर्फ वाले क्षेत्र की तलाश कर रहे हैं तो शिमला भी आपके लिए एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट साबित हो सकता है। शिमला की वादियां और चारों तरफ बर्फ की ढकी हुई चोटियां सर्दी के मौसम में आपको करात वाली ठंडी के साथ-साथ एक रोमांचकारी अनुभव कराती हैं।
नई दिल्ली से शिमला की दूरी मात्र 360 किलोमीटर की है।
आप नई दिल्ली से सीधी बस सेवा के द्वारा शिमला आसानी से पहुंच सकते हैं। शिमला में होने वाली रोमांचकारी और बर्फीले एडवेंचर के लिए आप पहले से तैयारी करके जाए तो आप इस जगह का और ज्यादा मनोरंजन कर पाएंगे।
नई दिल्ली के नजदीक ठंडा पर्यटन स्थल औली
नई दिल्ली से औली के बीच की दूरी 490 किलोमीटर

उत्तराखंड खाक आया बेहद खूबसूरत गांव चमोली जिले में पड़ता है। इसकी सुंदरता को देखकर पर्यटक यहां पर खींचे चले आते हैं एक छोटा सा गांव है जो कि चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई चोटियों के बीच में स्थित है। यहां पर उगते हुए सूरज को देखना बेहद खास होता है। इसके अलावा यहां पर इस किंग प्रशिक्षण केंद्र भी है होली से मात्र 42 किलोमीटर की दूरी पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान आपका स्वागत करता है।
यहां पर विशेष तौर पर स्कीइंग करने वाले लोग ही आते हैं यह शहर भीड़भाड़ भरी जगह से दूर एक विशेष प्रकार की शांति प्रदान करता है।
नई दिल्ली के पास घूमने लायक बर्फीली जगह कसौनी
नई दिल्ली से कटनी की दूरी मात्र 380 किलोमीटर है।
कसौली में आप बर्फबारी का बेहतरीन आनंद उठा सकते हैं। सबसे रोचक बात यह है कि यहां एक तरफ पहाड़ है जबकि दूसरी तरफ ढलान दिखाई देती है। ढलान के क्षेत्र में स्थित कसौनी एक तेजी से प्रसिद्ध होता हुआ पर्यटन स्थल है यहां पर दिसंबर से जनवरी के महीनों में बर्फबारी देखी जाती है।
नई दिल्ली के समीप बर्फ बारी वाली जगह नैनीताल
नई दिल्ली से नैनीताल की दूरी 320 किलोमीटर

झीलों की नगरी नैनीताल दिसंबर और जनवरी के महीनों में बर्फबारी के लिए भी जानी जाती है नैनीताल की ऊपरी चोटी से आप नंदा देवी के सुंदर नजारे को भी देख सकते हैं। इसके अलावा आपको नैनी झील भी खूबसूरत नजारे प्रस्तुत कर आती है। आप यहां पर दिसंबर के महीनों पर जाएंगे तो बर्फबारी के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता को भी करीब से निहार पाएंगे। नैनीताल को सबसे सस्ता और सबसे अच्छा हनीमून प्लेस और पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है।
हमारे अन्य लेख
सभी यात्रियों के लिए जरूरी यात्रा टिप्स
Leave a Reply