
बादलों के घर के रूप में जाना जाने वाला शिलांग घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। शिलांग हनीमून कपल और परिवार के साथ घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक माना जाता है। यहां के खूबसूरत वातावरण और प्राकृतिक नजरों को देख कर पर्यटक आश्चर्यचकित हो जाते हैं। शिलांग समुद्र तल से 1495 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल मेघालय राज्य की राजधानी भी है। चारों तरफ घिरी हुई खूबसूरत पहाड़ों की चोटिया, प्राकृतिक ढलान, अविस्मरणीय प्राकृतिक नजारों को देखने का मज़ा ही कुछ अलग हैं। आइए जानते हैं शिलांग की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में
शिलांग के बारे में जानकारी
जनसँख्या 143229
ऊंचाई 1527 मी
छेत्रफल ६४.३६ मी*मी
मौसम 0 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच
राज्य मेघालय
शिलांग का प्रमुख पर्यटन केंद्र उमियम झील

उमियाम झील शिलांग से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह एक कृतिम झील है परंतु अपनी खूबसूरती की वजह से यह पर्यटकों के बीच में खासी लोकप्रिय है|
यहां की खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए पर्यटको के साथ साथ फोटोग्राफी के शौकीन लोग भी यहां पर आते हैं इस झील में पर्यटकों के लिए वोटिंग की भी सुविधा है|
शिलांग का पर्यटन केंद्र हाथी झरना

शिलांग के उत्तर पूर्वी दिशा में स्थित एलीफेंट फॉल्स यहां पर सबसे प्रचलित पर्यटन केंद्रों में से एक है यहां पर हाथी नाम के पत्थर के ऊपर से गिरते जल के कारण इस स्थान का नाम हाथी झरना पड़ा इसका नाम अंग्रेजों ने एलीफेंट फॉल्स रखा तभी से यह हाथी झरना के नाम से विख्यात हुआ परंतु सन 1897 में आए विनाशकारी भूकंप के कारण यह सिला टूट गई परंतु अंग्रेजों का दिया हुआ नाम आज भी यहां पर लिया जाता है पर्यटकों के लिए यह स्थान स्वर्ग के समान है|
शिलांग से हाथी झरना की दूरी 13 किलोमीटर है
शिलांग का खूबसूरत मावलीननांग गांव
शिलांग में स्थित मावली निनान गांव को गॉड ऑफ गार्डन का भी नाम मिला हुआ है इसकी वजह यहां का स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ गांव है इस गांव को भारत के सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार मिल चुका है गांव की सबसे खास बात यहां की साक्षरता है जो 100% की है और यहां की जीविका पूरी तरह कृषि पर निर्भर है पर्यटन के लिहाज से यह गांव शिलांग के सबसे अच्छे पर्यटन केंद्रों में से एक है|
शिलांग से मावली नैना गांव की दूरी 74 किलोमीटर है|
शिलांग का प्रमुख पर्यटन स्थल वर्ल्ड की झील
वर्ड की झील फिलहाल में एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट के रूप में जानी जाती है इस कृत्रिम झील के आसपास सुंदर बगीचे इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रचलित कर रहे हैं इस झील को “पोलक झील” भी कहा जाता है|
शिलांग से वार्ड की झील की दूरी 2 किलोमीटर है|
शिलांग में घूमने लायक जगह मोसिन राम
दोस्तों हम आपको जानकारी दे दे कि मोशन राम उन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है जो बारिश के शौकीन है इस स्थान को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र भी माना जाता है यहां की प्राकृतिक हरियाली और यहां की बारिश पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है|
शिलांग से मासिनराम की दूरी 62 किलोमीटर है|
शिलांग में घूमने के लिए आकर्षित स्थान लेडी हैदरी पार्क
शिलांग में आए हुए पर्यटक को के लिए यह स्थान सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला स्थान है लेडी हैदरी पार्क का नाम यहां की पहली महिला हैदरी के नाम पर रखा गया यह विशाल पार्क प्राकृतिक हरियाली और सुंदर फूलों से भरा हुआ है| पार्क में ही एक मिनी चिड़ियाघर है जो विशेषकर पंछियों के लिए बनाया गया है इस मिनी चिड़ियाघर में लगभग 75 से अधिक पंछियों की प्रजातियां और 50 से अधिक सरीसृप की प्रजातियां हैं|
शिलांग से लेडी हैदरी पार्क की दूरी 3 किलोमीटर है|
शिलांग में घूमने के लिए आकर्षक स्थान शिलांग पीक
शिलांग पीक शिलांग का सबसे ऊंचा स्थान है इसकी ऊंचाई 6449 है| यह इतनी ऊंचाई पर होने के साथ-साथ यहां के आसपास का नजारा अत्यंत भव्य है इसको देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पर आते हैं |
आप दूरबीन के माध्यम से आसपास के पक्षियों को उनके कलरव करते देख सकते हैं इसके साथ-साथ यहां का गिरता हुआ झरना भी लोगों को मंत्र मुक्त कर देता है यहां पर हमेशा धुंध रहती है|
शिलांग पीक की दूरी शिलांग के मुख्य शहर से 13 किलोमीटर की है|
शिलांग का प्रमुख पर्यटन केंद्र स्वीट फॉल्स
स्वीट स्वीट फॉल्स शिलांग ही नहीं भारत का सबसे विशाल और सबसे बड़े झरना में से एक है इस झरने की ऊंचाई ऊंचाई 95 फीट की है अधिक ऊंचाई पर गिरने के कारण पानी ढूंढ के रूप में तब्दील हो जाता है जो देखने में बेहद ही सुंदर प्रतीत होता है शिलांग से यह केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|
हालांकि दोस्तों यहां पहुंचने का रास्ता शिलांग से थोड़ा कठिन है जिसमें आपको पैदल ही चलना होगा| स्वीट फॉल्स शिलांग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ साथ बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी है|
शिलांग से स्वीट फॉल की दूरी 56 किलोमीटर है|
शिलांग में स्थित जकारम फॉल्स
शिलांग शहर में से 68 किलोमीटर दूरी पर स्थित है झरना अपने गर्म पानी के लिए प्रसिद्ध है स्थानीय लोगों के बीच में यह झरना हॉट स्प्रिंग्स के रूप में जाना जाता है|
शिलांग से जाकार्म फॉल्स की दूरी 65 किलोमीटर है
शिलांग में घूमने की जगह डेंगी पिक
देंगी पिक रॉक क्लाइंबिंग और रैप लिंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है 6250 फीट की ऊंचाई वाला पिक इसके लिए बेहद मुफीद जगह है इसमें तो लगभग 1000 फीट की सीधी ढलान है| शिलांग में दूसरे स्थान की सबसे ऊंची पिक मानी जाती है|
शिलांग में देखने लायक जगह डॉन बॉस्को संग्रहालय
इस संग्रहालय की सबसे खास बात यह है कि यहां पर पूरे उत्तर पूर्वी भारत के ऐतिहासिक चीजों को संग्रहित कर के रखा गया है यह संग्रहालय 7 मंजिला इमारत में बसाया गया है| देश-विदेश से पर्यटक यहां पर इन संग्रहित की गई चीजों को देखने के लिए आते हैं|
शिलांग से डॉन बॉस्को संग्रहालय की दूरी 5 किलोमीटर है
शिलांग में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए
दोस्तों हम आपको जानकारी दे देंगे अगर आप शिलांग घूमने जाने जाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 4 से 5 दिन का समय अवश्य लगना चाहिए 4 दिनों में आप शिलांग की लगभग सभी पर्यटन केंद्रों पर पूरी तरह से घूम सकते हैं|
शिलांग का स्थानीय भोजन
शिलांग में भोजन बेहद ही लजीज होते हैं भारत के बेस्ट पिकनिक प्लेस होने के कारण यहां पर आपको लगभग पूरे भारत के सभी व्यंजन मिल जाएंगे इसके साथ-साथ यहां पर प्रमुख रूप से इडली चाऊमीन जाधव डोरी पाइनएप्पल स्मोक मीट दो खलीफ पोकलेन चिल्ली पोर्ट आदि अनेक प्रकार के लजीज व्यंजन आपको यहां मिल जाएंगे|
शिलांग की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय
दोस्तों हम आपको जानकारी दे दे किधर आप शिलांग जाना चाहते हैं तो यहां जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के मध्य होता है क्योंकि यहां का औसत तापमान 22 डिग्री से ज्यादा नहीं होता है जो पर्यटकों को बेहद लुभाता है|
शिलांग में कहां रुके?
दोस्तों शिलांग की यात्रा पर अगर आप जाने का मन बना चुके हैं तो हम आपको जानकारी दे दे कि यहां पर रुकने के लिए लो बजट से लेकर हाय बजट तक के होटल यहां उपलब्ध हैं आप अपनी सुविधा अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं हम आपको कुछ प्रमुख होटलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप हमारी वेबसाइट में दिखाए जा रहे हैं विज्ञापन पर जाकर शिलांग में होटल और फ्लाइट टिकट के बारे में क्वेरी सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से बेहद कम दरों पर फ्लाइट टिकट और होटल्स रूम की bookings कर सकते हैं।
शिलांग कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से शिलांग कैसे पहुंचे?
अगर आप हवाई मार्ग से शिलांग पहुंचना चाहते हैं तो यहां का निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी हवाई अड्डा है जोकि शिलांग से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर है यहां से आपको पूरे भारत की नियमित उड़ानें मिल जाएगी|
ट्रेन से शिलांग कैसे पहुंचे?
दोस्तों अगर आप ट्रेन से शिलांग पहुंचना चाहते हैं तो यहां का निकटतम हवाई रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है यहां से शिलांग की दूरी 98 किलोमीटर है
बस के द्वारा शिलांग कैसे पहुंचे?
बस के द्वारा शिलांग पहुंचने के लिए आप भारत के किसी कोने से गुवाहाटी आ सकते हैं गुवाहाटी से आपको नियमित शिलांग की बसें मिल जाएंगी इसके साथ-साथ आप प्राइवेट टैक्सी भी कर सकते हैं|
तो दोस्तों यह रहे कुछ शिलांग के प्रमुख पर्यटन केंद्र और वहां पहुंचने संबंधी जानकारी उम्मीद है हमें की आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा अपनी राय जरूर दें
धन्यवाद
हमारे अन्य लेख
ऊटी में घूमने लायक खूबसूरत जगहें
भारत में हनीमून मनाने की सबसे अच्छी जगहें
केरल की सबसे अच्छी घूमने लायक जगहें
Leave a Reply